सुखाड़िया समाधि स्थल पर खुला निःशुल्क ओपन जिम

BY — July 31, 2016

पूर्व मुख्यमंत्री सुखाड़िया की सौंवी जयन्ती पर शहरवासियों को सौगात

310707उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की 100 वीं जयन्ती पर मोहनलाल सुखाड़िया मेमोरियल फाउण्डेशन द्वारा आज शहरवासियों को अनुपम सौगात दी गई। फाउण्डेशन की ओर से शहरवासियों के लिए दुर्गानसरी रोड़ स्थित सुखाड़िया समाधि पर ओपन जिम खोला गया जिसका आम शहरवासी निःशुल्क उपयोग कर पायेंगे। इस ओपन जिम का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने किया।

दिलीप सुखाड़िया ने बताया कि फाउण्डेशन की ओर से यह आमजन के स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए एक अच्छा प्रयास किया गया है। दुर्गानर्सरी रोड़ पर सुबह एवं शाम को भम्रण हेतु आने वाले शहरवासियों के लिए यह एक अनुपम सौगात दी गई है। इस जिम का उपयोग आमजन प्रतिदिन कर सकेगा। अरूण सुखाड़िया ने बताया कि 7 लाख की लागत वाले इस ओपन जिम में एयर वॉकर, स्काई वॉकर, पांव से लेकर कंधे तक की एक्सरसाईज में काम आने वाली मशीनें लगायी गई है। पूरे दिन काम की थकान होने पर इन मशीनों का उपयोग करने के बाद उपयोग करने वाला अपने आप में ताजगी महसूस करेगा। मशीनों का बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसका उपयोग कर सकेंगे।
दीपक सुखाड़िया ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, पूर्व खेल मंत्री मांगीलाल गरासिया, गजेन्द्रसिंह शक्तावत, शहर जिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं पुत्रवधू नीलिमा सुखाड़िया एवं सुधा सुखाड़िया, पौत्र वधु निमिशा सुखाड़िया, पुत्री मधु अग्रवाल, पड़पौत्र कविन, पड़पौत्री काशवी, दोहित्री प्रीतू अग्रवाल, दामाद एपी सिंघल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल व्यास गोपजी सहित कांग्रेस के अनेक नेता मौजूद थे। स्व. सुखाड़िया की 100 वीं जयन्ती पर समाधि स्थल पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। उद्घाटन के पश्चात स्वास्थ्यवर्धक उपकरणों, बच्चों एवं महिला-पुरूषों को उपयोग करते देखा गया। जिम लगाने वाले आदित्य टेक्नोक्राफ्ट के योगेश पगारिया एवं संजय व्यास ने बताया कि यह उदयपुर में यह तीसरा जिम है। शहर में इसके अलावा तीन और जिम आमजन के लिए शीघ्र ही शुरू होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *