Header Banner

समर्पण भाव से व्यक्ति एवं संस्था की तरक्की : सारंगदेवोत

BY — August 1, 2016

कार्यकर्ता सम्मान एवं अभिनंदन समारोह

010801उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक जनशिक्षण एवं विस्तार कार्यक्रम निदेशालय की कार्यकर्ता स्नेहलता धूपिया का विद्यापीठ के ग्रामीण अंचलों में संचालित केन्द्र पर श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्माान किया गया।

कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर, निदेशक डॉ. मंजू मांडोत ने प्रतीक चिन्ह, शॉल, उपरणा एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि किसी व्यक्ति का संस्थान से जुड़ना लगन, मेहनत एवं समर्पण भाव से कार्य करने से व्यक्ति तथा संस्था दोनों की तरक्की होती है। समाज में सेवा करने की भावना संस्था में रह कर ही की जा सकती है। इस अवसर पर हीरालाल चौबीसा, दिनेश तिवारी, चितरंजन नागदा, कौशल नागदा, डॉ. धर्मेन्द्र राजोरा, डॉ. ओम पारीख, राकेश दाधीच, भवानी शंकर दाधीच सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन चितरंजन नागदा ने किया। धन्यवाद पुष्पा टांक ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply