Header Banner

भोले के दरबार में मना सावन उत्सव

BY — August 1, 2016

भक्तों ने की पुष्प वर्षा, दिनभर लगा रहा भक्तों का रैला

010804उदयपुर। शिव पार्वती सेवा समिति की ओर से सोमवार को सेक्टर 11 स्थित सूर्या स्टेट के पास श्रीश्याम देवाय नमः मंदिर में शिव जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सत्संग एवं भजन  कीर्तन का आयोजन किया गया तथा झांकिया भी सजाई गई।

अध्यक्ष सरला गुप्ता ने बताया कि भोलेनाथ का हल्दी, मेहंदी व फुलो से श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर चंग व ढोलक की थाप पर सावन के विभिन्न गीत गाये। भोले बाबा के विभिन्न रूपों का वर्णन किया गया। उपस्थित भक्तों ने पुष्प वर्षा की। मंदिर में गायन मंडली ने भी एक से बढकर एक भक्ति रसों की बरसात की। इसमें भोले भंडारी, तेरी महिमा है न्यारी, सत संग की है रात बाबा थाने आणो है, शिव की लीला है अपरम्पातर आदि भजन गा कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply