Header Banner

पतंजलि योगपीठ की ओर से निशुल्‍क योग शिविर

BY — August 2, 2016

020804उदयपुर। पंतजलि योग पीठ, हरिद्वार की जिला योग प्रचारिका एवं योगाचार्य अनिता पालीवाल ने उदयपुर में विभिन्न स्थानों पर निशुल्क योग शिविर लगा रही है।

पालीवाल ने बताया कि स्वामी रामदेव के निर्देशानुसार उनका उदेश्य पुरे उदयपुर में निशुल्क योग शिविर आयोजित कर घर-घर तक योग द्वारा आरोग्य पहुचाना हैं। राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में भी प्रार्थना सभा के दौरान विधार्थियों एवं शिक्षकों को योग कराया जा रहा है जिससे नई पीढ़ी को भी योग, प्रायाणाम एवं स्वदेशी की महत्‍ता से अवगत कराया जा सके। प्रात:कालीन सत्र में राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना सभा में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को योग, प्रायाणाम एवं ध्यािन करवा कर किया गया। सांयकालिन सत्र में कुशाल बाग  गार्डन, ग्राम पंचायत तितरडी में कराया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply