Header Banner

कॉमर्स कॉलेज में छात्रों को किया तितर बितर

BY — August 4, 2016

आमने सामने हुए दो गुट

mlsu-1उदयपुर। छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेजों में गहमागहमी बढ़ रही है। गुरुवार को कॉमर्स कॉलेज में दावेदारों के प्रचार के दौरान दो गुटों के समर्थक आमने सामने हो गए। पुलिस को हल्का  बल प्रयोग भी करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार कॉमर्स कॉलेज में एबीवीपी की पायल मीणा और एनएसयूआई के भवानी शंकर बोरीवाल प्रचार कर रहे थे। दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए और जोरदार नारेबाजी करनी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर भूपालपुरा थानाधिकारी चांदमल सिंगारिया मौके पर पहुंचे और समझाईश की। कार्यकर्ता नहीं माने तो एमबीसी का जाब्ता मंगवाया। जाब्ते के आते ही पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। छात्र वहां से भाग निकले। दोनों संगठनों के नेताओं को पुलिस ने बुलाकर शांतिपूर्ण प्रचार की चेतावनी दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply