Header Banner

पासपोर्ट शिविर देखने पहुंचे कटारिया

BY — August 7, 2016

080801उदयपुर। गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया रविवार को भंडारी दर्शक मंडप स्थित कांफ्रेंस हाल में चार दिन से चल रहे पासपोर्ट शिविर का निरीक्षण करने पहुंचेा शिविर का रविवार को समापन हुआ।

कटारिया ने अधिकारियों से उदयपुर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र के ऑफिस की प्रगति की जानकारी ली। महापौर को भी सेवा केन्द्र के भवन निर्माण सम्बन्धी कार्य जल्दी कराने को कहा। कटारिया ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के पासपोर्ट जल्द बनाने को कहा। इस दौरान पासपोर्ट विभाग के अधीक्षक रमेशचंद्र शर्मा, प्रोटोकोल अधिकारी केएस चौहान, देवेंद्र जावलिया, ऑनलाइन पासपोर्ट केन्द्र के पूर्व प्रभारी एलडी शर्मा, अखिलेश सिंह उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply