Header Banner

निशुल्क दंत एवं नेत्र चिकित्सा शिविर

BY — August 8, 2016

080801उदयपुर। लायंस क्लब एकलिंगजी द्वारा सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेबारियों का गुड़ा में निशुल्क दंत एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

क्लब अध्यक्ष कमलेश कुमावत ने बताया कि शिविर में 250 ग्रामीण जन एवं विद्यार्थियों का चिकित्सा परामर्श कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनीष जैन एवं डॉ. ऋषि मेहता ने अपनी सेवाए दी। क्लब सचिव डॉ. भगवती चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रांतपाल अरविन्द चतुर एवं जोन चेरयमैन नरेश माहेश्वारी, सुरेन्द्र मोगरा, राजेन्द्र सनाढ्य, नरेश प्रजापत, राकेश सेन मौजूद थे। इस अवसर पौधरोपण कर छात्रों को स्टेशनरी वितरित की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply