आरोपी के नौकरों से देसी कट्टे बरामद

BY — August 11, 2016

व्यापारी पर फायरिंग का मामला

fireउदयपुर। शहर के सेक्टर 14 में व्यापारी के घर के बाहर दो बार फायर करने के मामले में आरोपी के यहां काम करने वाले कर्मचारियों से पुलिस ने दो देसी कट्टे बरामद किए हैं। आरोपी ने फायरिंग के बाद कट्टे अपने कर्मचारियों को दे दिए। पुलिस को कई दिन तक गुमराह करने के बाद दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार सेक्ट र 11 निवासी हनुमान प्रसाद गुप्ता  के निवास पर 22 जून को लेनदेन की बात को लेकर झुंझुनूं निवासी कमलेश चौधरी एवं उसके साथी ने फायर किया था। पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की और रिमांड पर लिया। आरोपी गुमराह करता रहा। सख्तील से पूछताछ में उसने कबूल लिया कि फायरिंग के बाद उसने कट्टे अपने कर्मचारियों को दे दिए। पुलिस ने सलूम्बनर के डाल गांव में दबिश देकर कर्मचारी भीमसिंह से कट्टा बरामद किया वहीं किशोरसिंह के यहां से भी कट्टा बरामद किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *