देशभक्ति अंतरविद्यालयी पांचवी गायन प्रतियोगिता

BY — August 12, 2016

रोटरी मेवाड़, सर्वधर्म मैत्री संघ

110806उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ एंव सर्व धर्म मैत्री संघ के संयुक्त तत्वावधान में सेंट एंथोनी स्कूल में अन्तरविद्यालयी गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के अनेक स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगांरग वेशभूषा पहन कर देशभक्ति की गात गाकर सभी में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया।

विद्यार्थियों ने म्हारो वीर शिरोमणी देश, म्हाने प्यारो लागे देश, हम पंछी आजाद गगन के बन के हम मतवाले उड़ते हैं आकाश में सारे, हम हैं हिम्मत वाले आदि कई देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दे कर माहौल में देश भति का जज्बा भरने का कार्य किया। रोटरी मेवाड़ अध्यक्ष संदीप सिंघटवाडिया ने बताया गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रॉयन इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय स्थान आलोक स्कूल, तृतीय स्थान पर द यूनिवर्सल और सांत्वना स्थान पर संत तरेसा विजयी रहे।
मैत्री संघ निदेशक फादर नोबर्ट ने बताया आज 14 विद्यालय रॉयन इंटरनेशनल, स्कोलर एरिना, संत तेरेसा, सेंट एंथोनी, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, महाराणा मेवाड़, स्टेप बाई स्टेप, द विजन, सेंट मेरीज, सेंट एंथोनी, सेंट ग्रेगोरियस, आलोक, सीडलिंग, द यूनिवर्सल सीनियर सैकण्डरी स्कूल ने प्रतियोगिता में भाग लिया। रोटरी मेवाड़ सचिव मनीष गन्ना ने प्रतियोगिता के निर्णायक मयंक मिश्रा, अरूण सालवी, प्रीति शर्मा का स्वागत किया। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष रोटरी मेवाड सुरेश जैन ने की। धन्यवाद प्राचार्या सेंट एंथोनी के विलियम डिसूजा ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *