Header Banner

गुरुनानक में मिताली, होम साइंस में तन्वी अध्यक्ष

BY — August 17, 2016

170802उदयपुर। गुरूनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित छात्रासंघ चुनाव के तहत बुधवार को हुए मतदान के पश्चात हुई मतगणना में छात्रा संघ अध्यक्ष पद पर मिताली भावनानी को विजयी घोषित किया गया। मिताली ने निकटतम प्रत्याशी धर्मावती माली को 221 मतों से पराजित किया।

संस्थान के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्रपाल सिंह लिखारी व संस्थान सचिव अमरपाल सिंह पाहवा ने नवर्निर्वाचित छात्रा संघ को पद गोपनीयता की शपथ दिलवाई। छह पदों के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। बुधवार को घोषित परिणामों में उपाध्यक्ष पद पर रचना मेनारिया ने दुर्गा भाटी को 88 मतों से हराया। महासचिव पद पर नीलम सोनी ने विनिता मेनारिया को 124 मतों से पराजित किया। वित्तसचिव पद पर इन्दु मेनारिया ने गजल सिसोदिया को 13 मतों से पराजित किया। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सचिव पद पर प्रियंका तलरेजा ने रविना दया को 181 मतों से पराजित किया। क्रीड़ा सचिव पद पर लोकेश्वदरी राणावत ने प्रीति गुर्जर को 134 मतों से पराजित किया। परिणामों की घोषणा प्राचार्य प्रो. एनएस राठौड़ ने की।
170805होम सांइस छात्रसंघ : गृह विज्ञान महाविद्यालय में महाविद्यालय स्तरीय छात्रसंघ चुनाव वर्ष 2016-17 के लिये तन्वी खुराना अध्यक्ष, भीनी जैन महासचिव निर्वाचित हुई। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. शशि जैन ने बताया कि छवि व्यास संयुक्त सचिव मय कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई। उन्हों्ने निर्वाचित पदाधिकारियों को अपने पद की गरिमा बनाये रखते हुए निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलवाई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply