Header Banner

शास्त्री को संस्कृत शिखर साधना पुरस्कार

BY — August 17, 2016

170804उदयपुर। संस्कृत दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में बुधवार को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम के मंच पर पूर्व सांसद् पं. भानुकुमार शास्त्री को शिखर साधना पुरस्कार प्रदान किया गया। शास्त्री की अनुपस्थिति में उनके आत्मज ह्रषिकेश शर्मा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ़ व शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी , संस्कृत अकादमी की अध्यक्ष जया दवे , अति. मुख्य सचिव उच्च शिक्षा राजहंस उपाध्याय, प्रमुख शासन सचिव संस्कृत शिक्षा संजय दीक्षित, संस्कृत शिक्षा निदेशक विमल कुमार जैन व अधिकारीगणों ने प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्री फल व एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर  खादी ग्रामोध्योग बोर्ड के अध्यक्ष शंभूदयाल बडगूजर, पूर्व सांसद् पुष्प जैन, पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी व अर्चना शर्मा भी थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply