32 लाख की लागत से बने कक्षाकक्षों का उद्घाटन कल

BY — August 19, 2016

190805उदयपुर। वनवासी कल्याण परिषद द्वारा झाड़ोल क्षेत्र के देवास में संचालित फूलचंद आदर्ष विद्यालय में राउण्ड टेबल इण्डिया की ने 32 लाख की लागत से विद्यालय में निर्माण कराये गये 7 कमरों का उद्घाटन रविवार को प्रातः 11.30 बजे भाजपा देहात जिलाध्यक्ष गुणवन्तसिंह झाला करेंगे जबकि विषिष्ठ अतिथि राउण्ड टेबल इण्डिया के एरिया चेयरमेन दीपक भंसाली होंगे।

उदयपुर राउण्ड टेबल 253 के चेयरमेन अरिहन्त दोषी ने बताया कि कुल 7 कमरों में से 5 कमरें बच्चों की पढ़ाई के लिए एवं 2 कमरें प्रषासनिक व्यवस्था के लिए है। इसके अलावा विद्यालय में बालक-बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक षौचालयों का निर्माण भी कराया जा रहा है। जिनका भी शीघ्र उद्घाटन कराया जाएगा। टेबल के सचिव तिलक कटारिया एवं प्रोजेक्ट समन्वयक पार्थ कर्णावट विद्यालय  की सुरक्षा के लिए इसके चारों ओर बाउण्ड्रीवॉल भी बनायी गई है। इन कमरों के निर्माण हो जाने के बाद ग्रामीण बच्चों के लिए पढ़ाई के लिए अलग कमरों की व्यवस्था हो जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *