Header Banner

81 युनिट किया रक्तदान कर दी पुष्पांजलि

BY — August 24, 2016

240804उदयपुर समाजसेवी एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक स्व. परमेश्वरपुरी गोस्वामी की प्रथम पुण्यतिथि पर माली कॉलोनी 100 फीट रोड़ पर समिति की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर स्व. गोस्वामी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया गया।

समिति के किर्तेश पुरी ने बताया कि शिविर में 81 युनिट रक्तदान किया एवं 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपना रक्त समूह की जांच करा भविष्य में रक्तदान करने का संकल्प लिया। उन्होने कहा कि यह शिविर स्व. गोस्वामी की याद में हर वर्ष आयोजित किया जायेगा। उन्होने कहा कि अगले वर्ष 151 युनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने कहा कि रक्त से किसी की जान जाये इसके लिए हर वक्त कार्यकर्ताओं की टीम तैयार रहेगी। रक्तदान षिविर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के डॉ. कमल वीरवाल, डॉ. सत्येन्द्र, डॉ. राजेश, डॉ. कैलाश ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर जितेन्द्र गिरी, रोशन कुमावत, तिलकेश पुरी, श्रवण पुरी, धमेन्द्र पुरी, गजेन्द्र पुरी, लक्ष्मीलाल शर्मा, किरतेश औदिच्य, मीठा लाल कुमावत सहित 81 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply