अरवाना शॉपिंग डेस्टीनेशन 26 से प्रारम्भ

BY — August 24, 2016

जैकी श्रॉफ व सोहा अली खान करेंगे उद्घाटन
सेवा सहयोगियों का अभिनंदन

240807उदयपुर। आईकेपी डवलपर्स द्वारा शहर के मध्य हाथीपोल में नवनिर्मित वाणिज्यिक एवं आवासीय सुविधाओं से परिपूर्ण नवनिर्मित मॉल अरवाना शॉपिंग डेस्टीनेशन का उद्घाटन 26 अगस्त को फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ एवं अभिनेत्री सोहा अली खान द्वारा किया जाएगा।

आईकेपी डवलपर्स के निदेशक हसन पालीवाला ने बताया कि आज संाय अरवाना मॉल में आयोजित एक समारोह में मॉल निर्माण में सहयोग करने वाले निर्माण, सप्लायर्स सहित अनेक क्षेत्र के 110 सेवा सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होेंने कहा कि मॉल निर्माण में हर छोटे से छोटे व्यक्ति का महत्वपूर्ण सहयोग रहा,उनके बिना इसकी सफलता संभव नहीं थी।
मॉल के निदेशक शब्बीर पालीवाला ने बताया कि मॉल का उद्घाटन दोपहर सवा बारह बजे किया जाएगा और सेलिब्रिटी के जाने के बाद 2 बजे से आम जनता का प्रवेश प्रारम्भ हो जाएगा। इससे पूर्व मॉल में सिर्फ प्रवेश पास धारकों को 11 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा।
दीपक परिहार ने बताया कि मॉल की सबसे महत्वपूर्ण खासियत यह होगी कि इसके रूफ टॉप पर जयपुर के आईबीसी ग्रुप द्वारा एक रेस्टोरेंट खोला जा रहा है, जहंा शहरवासियों को वहंा से शहर की सुन्दरता निहारने का अवसर भी मिलेगा। उन्होेंने बताया कि मॉल के ग्राउण्ड फ्लोर पर इस क्षेत्र का सबसे बड़ा सुपर मार्केट खुल रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों के लिए जरूरतमंद सामग्री उचित दाम पर उपलब्ध करवायी जाएगी। इसके अलावा मॉल के नजदीकी क्षेत्र में सामान की होम डिलीवरी सुपर मार्केट द्वारा उपलब्ध करवायी जाएगी।
उन्होेंने बताया कि अरवाना शॉपिंग मॉल लेकसिटी के लोगों व आने वाले पर्यटकों के लिए निश्चित रूप से वन स्टॉप शॉपिंग डेस्टिनेशन साबित होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *