आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 4 से

BY — September 2, 2016

ayurvedउदयपुर। नगर निगम एवं आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में आठ दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 4 से 11 सितम्बर तक सिटी स्टेशन रोड़ स्थित मीरा सामुदायिक भवन, शिवाजी नगर में आयोजित किया जा रहा है।

नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से होने वाले शिविर का विधिवत उदघाटन गृहमंत्री गुलाबचन्दजी कटारिया एवं अध्यक्षता आयुर्वेद निदेशक स्नेहलता पंवार द्वारा किया जायेगा। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि जिन लोगो को भर्ती किया जायेगा उनका निःशुल्क उपचार एवं खाने व रहने की व्यवस्था नगर निगम की ओर से की जायेगी। उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. अशोक बाबू शर्मा ने बताया कि उदयपुर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस षिविर का प्रचार प्रसार किया गया है जहां से आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से इलाज कराने हेतु इस शिविर मे पंजीयन कराया जा रहा है।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मांगीलाल गर्ग ने बताया कि शिविर में पाईल्स, भगन्दर के अतिरिक्त सामान्य बीमारियों का एलर्जिक जुकाम, साईटिका, फोर्जन शॉल्डर, उदर रोग, एसिडिटी, डायबिटीज, पथरी, मौसमी बीमारियां आदि हेतु डॉ. राजीव भट्ट, डॉ. नन्दराम त्रिवेदी, डॉ. सुहास अग्रवाल, डॉ. मिथलेस महावर, डॉ. श्रीमती रेखा पाडलिया एवं डॉ. नवीन शर्मा सेवाएं प्रदान करेगे। इनके सहयोगार्थ विभाग के नर्स, कम्पाउण्डर, एवं परिचारकगण भी सेवाएं देंगे।
मौसमी बीमारियों हेतु काढ़ा वितरण : मौसमी बीमारियों हेतु आयुर्वेदिक औषधियों से बना काढा प्रातः 9 से 12 बजे तक वितरण किया जायेगा।
योग से होगी रोग मुक्ति : शिविर स्थल पर सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक एवं दोपहर 10 से 3 बजे तक योग एवं प्राणायाम के माध्यम से रोगोपचार पर जीवंत प्रदर्शन योग प्रशिक्षक संजय दीक्षित, अशोक जैन, गोपाल डांगी, प्रेम जैन द्वारा अभ्यास कराया जायेगा।
फिजियोथैरेपी से होगा उपचार : शिविर स्थल पर प्रातः 10 से 6 बजे तक 7 डॉक्टरों की टीम निरन्तर स्पोंडीलाइटिस, जोईन्टस पेन, साईटिका, फ्रेक्चर एवं अन्य व्याधियो का फिजियोथेरेपी के माध्यम से डॉ. गजेन्द्र कुमार सालवी, डॉ. भावना, डॉ. महेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ. ताबिस अजीज, डॉ. प्रियंका सालवी, डॉ. डिम्पल कोठारी एवं डॉ. आशीष शर्मा द्वारा उपचार किया जायेगा।
मस्सा, भगन्दर रोगियो का यहां होगा पंजीयन तथा उपचार : शिविर में मस्सा, भगन्दर एवं फिशर के ऑपरेशन हेतु राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय व प्राकृतिक चिकित्सालय के साथ उदयपुर में किसी भी औषधालय में प्रातः 8 से 12 एवं सांय 5 से 7 बजे तक पंजीयन किया जायेगा। पाईल्स के ऑपरेषन हेतु विभागीय पाईल्स विशेषज्ञ डॉ. पुष्क रलाल चौबीसा, डॉ. अजय सोनी सेवाएं देंगे। साथ ही विभाग से सेवानिवृत चिकित्साधिकारी डॉ. दिलखुश सेठ, डॉ. जयन्त व्यास, डॉ. लक्ष्मीकान्त आचार्य द्वारा भी सेवाएं दी जायेगी। शिविर प्रभारी आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि शिविर मे प्रतिदिन स्पोंडीलाईटिस, साइटिका, जोइन्ट्स पेन, गठिया एवं महिलाओं में होने वाले रोग, माईग्रेन, थाइराइड, एसीडिटी, मोटापा, डायबिटीज, हाईपर टेंशन आदि रोगो के उपचार आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से किया जायेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *