Header Banner

तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं सेल 1 अक्टूबर से

BY — September 2, 2016

020905उदयपुर। महिलाओं का संगठन संगिनी जैन सोश्यल ग्रुप मेन एवं ब्लोसम इवेन्ट्स के तत्वावधान में 1 से 3 अक्टूबर तक ब्लोसम फेस्टिबल एक्सपो-2016 के रूप में पंचवटी स्थित आरके मॉल में प्रदर्शनी व सेल आयोजित की जाएगी।

प्रदर्शनी के पोस्टर का आज विमोचन किया गया। यह फेस्टिवल महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने हेतु आयोजित किया जाएगा। संगिनी जैन सोश्यल ग्रुप मेन की अध्यक्ष शंकुलता पोरवाल ने बताया कि दीपावली की निटकता को देखते हुए दीपावली पर महिलाओं द्वारा खरीदी जाने वाली वस्तुओं एवं उत्पादों गिफ्ट आइटम को एक मंच प्रदान किया जाएगा। जिसमें बाहरी महिला उद्यमी द्वारा भी स्टॉल लगायी जाएगी, जहां महिलाओं को उनके उपयोग की हर प्रकार की सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके। शकुन्तला पोरवाल, खुशबू सुराणा, निर्मला सुराणा, लक्ष्मी कोठारी ने पोस्टर का विमोचन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply