Header Banner

हरियाली को समर्पित पुकार का तीसरा वर्ष

BY — September 4, 2016

040901उदयपुर। शहर की हरियाली को 133 वां रविवार समर्पित शहर के सार्वजनिक स्थानों पर पिछले 3 वर्षों से हरियाली व जैव-विविधता को बढ़ावा देने हेतु कार्यरत युवा संगठन पुकार द्वारा अपना 133 वां रविवार सेक्टर 14 स्थित शिव पार्क मे पौधारोपण तथा रखरखाव करके मनाया गया।

पुकार संगठन के युवा संस्थापक भुवनेश ओझा के अनुसार शहर के विभिन्न विद्यालयों व कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा शहर को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पुकार संगठन की शुरुआत की गई जिसके तहत सभी सदस्य हर रविवार 2 घंटे मिलकर यह कार्य कर रहे है।
संगठन से जुड़े सदस्य प्रितेश पटेल ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सहायता से पूर्व में लगाए लगे 32 पौधों की देखरेख भी निश्चित रूप से की जा रही है। इस उपलक्ष्य पर गजेंद्र सिंह, भुवनेश ओझा, विनायक वाधवानी, वैभव मलिक, लक्ष्य, जतिन, वीर इत्यादि ने अपना योगदान दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply