भूतगिरी बावजी की 15 वीं पुण्यतिथि कल

BY — September 6, 2016

060901उदयपुर। दत्तात्रेय भूतगिरी बावजी की 15 वीं पुण्यतिथि बुधवार को चीरवा स्थित आश्रम में मनाई जाएगी।

ट्रस्ट अध्यक्ष श्यामसिंह राठौड़ ने बताया कि पुण्यतिथि पर राजस्थान, मध्यप्रदेश व गुजरात से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। आयोजन की पूर्व संध्या पर 7 सितंबर रात्रि को भजन संध्या होगी। इसमें रात भर भजन कीर्तन का दौर चलेगा। आश्रम में ही शिव मंदिर में चारों पहर अभिषेक होंगे। भजन संध्या में म्यूजिकल ग्रुप द्वारा गुरू महिमा पर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। सत्यनारायण मेनारिया ने बताया कि 8 सितंबर को प्रात: 10 बजे महाआरती के पश्चात महाप्रसादी होगी। बाहर से आने वोल भक्तों एवं साधुओं ठहरने व पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *