Header Banner

सचिन व गीता मिस्टर एवं मिस फ्रेशर

BY — September 11, 2016

110909उदयपुर। ज्ञान शक्ति विकास संस्थान द्वारा उदयपुर संचालित वल्लभनगर स्थित स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी-2016 का रंगारग आयोजन किया गया। जिसमें सचिन माली मिस्टर फ्रेशर एवं गीता लोहार मिस फ्रेशर चुनी गयी।

संस्थान की निदेशिका डॉ. वत्सला पाडलिया ने बताया कि महावद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्सो के प्रथम वर्ष के समस्त छात्र-छात्राओं ने इस फ्रेशर पार्टी के लिए विभिन्न चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें प्रथम राउण्ड परिचय,द्वितीय प्रस्तुतिकरण, तृतीय प्रतिभा प्रदर्शन तथा चतुर्थ प्रश्नोत्तरी राउण्ड में भाग ले कर उपरोक्त खिताब जीते।
उन्होंने बताया कि मिस्टर फ्रेशर को निदेशक सुभाष राजक ने साफा एवं रिबन तथा उषा प्रधान ने गीता लोहार को ताज पहनाया। छात्रों में रनर अप किशनलाल डांगी रनर अप व छात्राओं में सिमरन सोनी रही। कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि सुश्री हनी राजक थी। संचालन लता सेन ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply