वारिस पुत्रियों वाले परिवार सम्मानित

BY — September 12, 2016

विप्र फाउण्डेेशन का मातृकुण्डिया पर वन विहार

120901उदयपुर। विप्र फाऊण्डेशन उदयपुर एवं भगवान परशुराम सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय वन विहार कार्यक्रम मातृकुण्डिया पर सम्पन्न हुआ। यहां सिर्फ पुत्रियों वाले परिवारों को सम्माहनित किया गया।

बैठक स्थल पर सर्वब्रह्म समाज के कई सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रमुख रूप ब्रह्म समाज की अर्चना शर्मा, अरविन्द जोशी, जगदीश चन्द्र पालीवाल, मणीलाल शर्मा, अमृतलाल भट्ट, हरिश मेहता, प्रकाश पालीवाल को अहो भाग्य सम्मान से सम्मानित किया गया। इन दंपत्तियों के परिवार में वारिसान के तौर पर पुत्रियां ही उनके कुल का नाम रोशन कर रही हैं।
फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष केके शर्मा ने कहा कि देश में गाय-गौरी और गंगा का अस्तित्व खतरे में है। आज समाज में कन्या भ्रुण हत्या का घिनौना अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। समाज में बेटियों की संख्या में भारी गिरावट आ रही है। बैठक में प्रदेश मंत्री दीपक दाधीच ने उपस्थित विप्र बंधुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज समाज के संभ्रान्त परिवार/ समाज जातिगत आरक्षण को लेकर सरकार के सामने अपना प्रदर्शन कर रहे है। ब्राह्मण समाज शुरू से शांति प्रिय समाज होकर शुरू से सर्वसमाजो को उचित मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश प्रदान करने में अहम भूमिका प्रदान करता आया है, किन्तु समाज ने कभी जाति आरक्षण को लेकर सरकार से कभी कोई मांग नहीं की है।
जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, डॉ. योगेश व्यास, घनश्यानम शर्मा, यशवंत पुजारी, मोहनलाल पालीवाल, सत्यनारायण आमेटा, मनोहरलाल बागौरा व महिला मंच में अर्चना शर्मा, कुसुम शर्मा, संगीता व्यास, सुनिता शर्मा ने विचार व्यक्त किये। साथ ही पिकनिक स्थल पर खेल प्रतियोगिता रखी गई जिसका संचालन कैलाश आचार्य व नरेन्द्र जोशी ने किया व प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया किया गया। संचालन फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीकान्त जोशी ने किया व धन्यवाद की रस्म फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हिम्मत नागदा ने अदा की। बैठक के बाद वन विहार स्थल पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *