Header Banner

नेशन बिल्डर अवार्ड से 90 शिक्षक सम्मानित

BY — September 12, 2016

120907उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ द्वारा साक्षरता दिवस पर आयोजित नेशन बिल्डर अवार्ड समारोह में रोटरी भारत साक्षरता मिशन के तहत 90 शिक्षकों कों नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष संदीप सिंघटवाड़िया ने बताया कि मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. बीएल चौधरी, विशिष्टक अतिथि प्रांतपाल रमेश चौधरी थे। सभी शिक्षकों को संदीप सिंघटवाड़िया, सोजतिया क्लासेज के डॉ महेन्द्र सोजतिया, रणजीतसिंह सोजतिया, रोटरी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी हंसराज चौधरी, प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के जीतेन्द्र श्रीमाली, दिलीप सिंह यादव, रोटरी मेवाड़ सचिव मनीष गन्ना ने उपरणा, श्रीफल, स्मृतिचिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रोटरी मेवाड़ के साक्षरता निदेशक प्रशान्त सुहालका, मुकेश चौधरी, योगेश पगारिया, पंकज भानावत, दीपेश कोठारी, अभय मलारा, साधना मेहता, रीना राठौर, सुनीत ओर्डिया, सोनल पगारिया, स्वाति भानावत आदि कई रोटेरियन कार्यक्रम में उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply