Header Banner

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की

BY — September 13, 2016

जयकारों के साथ निकली राम रेवाड़ी

130901उदयपुर। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की, गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो के जयकारों के साथ रविवार को हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित श्री हरि मन्दिर परिसर से जोश खरोश से राम रेवाड़ी गाजे-बाजे, ढोल नगाड़ों के साथ निकली।

अवसर था जल झूलनी एकादशी का। मंदिर के पुजारी पण्डित पुरूषोत्तम वैरागी ने बताया कि मन्दिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं मनोहर झांकियों से सजाया गया। साथ ही भगवान कृष्ण को रीति रिवाज अनुसार भोग लगाया गया है। राम रेवाडी हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित मन्दिर परिसर से रवाना होकर आलोक स्कूल रोड, अग्रवाल धर्मशाला, इण्डिन ऑयल डिपो, सिख कोलेानी, सेक्टर 13 होती हुई पुनः मन्दिर परिसर पहुंची। रामरेवाड़ी में भक्त भजन कीर्तन करते चल रहे थे। साथ ही गुलाल उड़ाते नाचते चल रहे थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply