दुपहिया वाहन के शोरूम में घुसे चोर

BY — September 13, 2016

सीसीटीवी में कैद, जाग होने से भाग निकले

130902उदयपुर। मावली थाना क्षेत्र में उदयपुर रोड स्थित दुपहिया वाहन के शोरूम में गत रात्रि चार चोर घुस गए। सामान बिखेर दिया लेकिन चौकीदार के जाग जाने के बाद शोर मचाने पर सभी वहां से भाग निकले। चारों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। स्पष्ट दिख रहे हैं।

पुलिस के अनुसार शोरूम में इंदरलाल चौकीदार है। रात्रि को करीब एक बजे चार युवक शोरूम के पास घूमते नजर आए। फिर पीछे की ओर चले गए जहां छत से वे अंदर घुसे। वहां पड़ा सामान बिखेर दिया। इस दौरान इंदरलाल जाग गया और शोर मचाया। चोर घबरा गए और भाग निकले। चौकीदार ने रात को ही मालिक सुंदरलाल चौधरी को बताया। चौधरी ने आकर पुलिस को सूचना दी। रात में ही थानाधिकारी ने मुआयना किया। सुबह सीसीटीवी देखे तो फुटेज में सभी के चेहरे नजर आ गए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *