अरवाना में 15 दिवसीय शॉपिंग फेस्टीवल शुरू

BY — September 18, 2016

260807उदयपुर। हाथीपोल स्थित अरवाना शॉपिंग मॉल ने नवरात्रि से पूर्व आमजन को तोहफा देने हेतु जनता के लिए 15 दिवसीय अरवाना शॉपिंग फेस्टीवल कल से प्रारम्भ हो गया और 30 सितम्बर तक चलेगा।

अरवाना मॉल के प्रबन्ध निदेशक हसन पालीवाला ने बताया कि इस 15 दिवसीय शॉपिंग फेस्टीवल में शॉपिंग पर मिलने वाले कूपन पर 35 विजेताओं को अरवाना की ओर से ढेरों इनाम दिये जाएंगे।
मार्केटिंग हेड राहुल शर्मा ने बताया कि मॉल में किसी भी दुकान से 500 रूपयें या उससे अधिक की शॉपिंग करने पर दुकानदार द्वारा खरीददार को एक कूपन दिया जाएगा। जिसे मॉल अधिकारी को जमा करवाना होगा। फेस्टिवल के अंतिम दिन लकी ड्रॉ के जरिए ईनाम घोषित किए जाऐंगे और 35 से अधिक विजेताओं को अरवाना की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। हसन पालीवाला ने बताया की मॉल मेनेजमेंट निकट भविष्य में ऐसे कई और कार्यक्रम करेगा ताकि उपभोक्ताओं को अधिकाधिक लाभ हो।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *