Header Banner

दीप प्रज्वलन तो पुतला दहन से निकाला आक्रोश

BY — September 20, 2016

शहीदों को शहरवासियों की श्रद्धांजलि

200907उदयपुर। शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा कश्मी र के उरी सेक्ट र में आतंकी हमलों में शहीदों की मृत्युर पर उनकी याद में कहीं दीप प्रज्व लन किए गए तो पाकिस्ताेन के पुतले भी फूंके गए।

200908महाराणा प्रताप सेना के संभागीय अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि महाराणा प्रताप सेना द्वारा सोशल मीडिया पर दो दिन से देश की जनता से अपील की गई थी कि 20 सितम्बर को शाम को देशवासी अपने निवास या प्रतिष्टान पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए पांच दीपक जलाएं। शहरवासियों के साथ भुवाणा, मीरानगर, शोभागपुरा, माली कॉलोनी, टेकरी, सेक्टर 6, सवीना, गुप्तेश्वणर महादेव कॉलोनी, प्रताप नगर, सेक्टर 14, अशोक नगर में सेना के संस्थापक मोहन सिंह राठौड़, संभागीय अध्यक्ष अशोक जैन के संभागीय व्यापार मन्डल अध्यक्ष कानसिंह राणावत के नेतृत्व में शहर के अलग अलग क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सेना के पदाधिकारियों ने विचार रखते हुए आतंकवादियों की इस शर्मनाक हरकत की घोर निंदा की और भारतीय सेना में अपना विश्वारस जताया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप सेना के पंकज गोराणिया, हीरालाल साहू, बंशी मेघवाल, प्रेम पटेल, हेमंत निगम, नरेश माली, मांगीलाल सुथार, दिपलाल मेनारिया, रणजीत सिंह, प्रकाश प्रजापत, भावानी सिंह चांवरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
200909हिन्दू राज मेवाड़ के तत्वाधान में हिन्दु राज तिराहा, पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर में जम्मू कश्मीर के उरी क्षेत्र में शहीद हुए सैनिकों को हिन्दू राज तिराहे पर हिन्दू राज मेवाड़ के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली दी और आतंकवाद और पाकिस्तान के पुतले जलाए गए। सभी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply