गुजराती गरबा प्रशिक्षण की क्लासें आज से, पोस्टर विमोचन

BY — September 20, 2016

200904उदयपुर। आरनोल्ड फिटनेस क्लब एवं बड़ौदा की वेस्टर्न डांस एकेडमी के साथ नवरात्रि में गुजराती गरबा कराने के लिए पहली बार उदयपुरवासियों को गुजराती गरबा सिखाने के लिए 10 दिवसीय क्लासें 21 सितम्बर से 100 फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस में लगाई जाएगी। जिसके लिए आज महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने पोस्टर का विमोचन किया।

संचालिका बिन्दु शर्मा ने बताया कि इन कक्षाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को एक दिन के लिए गरबा डेªस, एक दिन का गरबा डांस का पास, आरनोलड फिटनेस जिम पर 3 दिन की ट्रेनिंग, राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त ज्योतिष अगम खिरीया से एक प्रश्न की सलाह व ब्यूटी सैलून का गिफ्ट वाउचर निशुल्क दिया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान प्रांशु शर्मा, कुणाल, मुकेश माधवानी, घनश्याम शर्मा एवं बिन्दु शर्मा मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *