लायन्स क्लब इन्टरनेशनल प्रांत की बैठक

BY — September 22, 2016

220901उदयपुर। लायन्स क्लब इन्टरनेशनल प्रांत 323 ई-2 रीजन 3 जोन 2 की प्रथम जोन एडवाईजरी की बैठक होटल गोरबन्द में जोन चेयरपर्सन मंजू फत्तावत की अध्य3क्षता में हुई।

मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल व पूर्व मल्टीपल कॉन्सिल चेयरपर्सन अरविन्द शर्मा व विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरपर्सन राजेश खिमेसरा थे। बैठक में लायन्स क्लब एलिट, समर्पण व नीलांजना के पदाधिकारियों ने भाग लिया एवं उनके द्वारा सम्पादित कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अरविन्द शर्मा द्वारा सभी क्लबों के सेवा कार्यों की सराहना की तथा लायन्स क्वेस्ट कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम व किशोर बच्चों के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने एवं मोतियाबिन्द ऑपरेशन करवानें हेतु क्लबों को मार्गदर्शित किया। स्वागत उद्बोधन जोन चेयर पर्सन मंजू फत्तावत ने दिया। आभार प्रणिता तलेसरा ने जताया। संचालन लायन ऋतु मारू ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *