महालक्ष्मीजी जन्मोत्सव पर महाआरती एवं महाप्रसाद आयोजन

BY — September 23, 2016

230901उदयपुर। हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित मंदिर में महालक्ष्मी का जन्मोत्सव अश्विन मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया।

पंडित राजेश आमेटा ने बताया कि महालक्ष्मी मंदिर में प्रातः 5 बजे महालक्ष्मी जी का पंचामृत एवं दुग्धाभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया गया। देर रात तक भक्तों ने दर्षन किए। अध्यक्ष नन्दलाल लावटी ने बताया कि महिला मंडल के सदस्यों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। शाम को महालक्ष्मी जी की भव्य महाआरती कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। सुरज देवी सोलंकी, कंचन देवी परिहार सहित महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। मंदिर मंडल के वल्लभ बंसल, भंवर सिंह चौधरी, कन्हैयालाल लोढा, गोविन्द सिंह चौहान, कन्हैयालाल माहेश्वरी, भेरूसिंह परिहार, इन्द्रसिंह राणावत आदि ने सेवाएं दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *