भारत दुनिया का तीसरा बड़ा दवा निर्यातक देश

BY — September 24, 2016

बीएन में फार्मेसी पर राष्ट्री य सेमीनार आरंभ

240901उदयपुर। बीएन विश्वाविद्यालय के फार्मेसी संकाय में कुम्भा सभागार में भारतीय फार्मेसी स्नातक संगठन के उदयपुर चेप्टर द्वारा राष्ट्रीय सेमीनार का भव्य शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गीत से हुई।

सर्वप्रथम डॉ. एमएस राणावत ने दिल्ली से आये आईपीजीए के अध्यक्ष डॉ. अतुल नासा, सेक्रेटी अरूण गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. विजया भल्ला सहित सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा दवा निर्यातक देश है जिसे हमें 2020 तक नम्बर एक बनाना है। उन्होंने उदयपुर के ऐतिहासिक महत्व को बताते हुए कहा कि यह महाराणा प्रताप, मीरा बाई एवं कुम्भा की धरती है जो कि किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने में सक्षम है। मेवाड़ कभी भी पराधीन नहीं रहा है। शिवाजी एवं नेपाल नरेश के पूर्वज भी यहीं से सम्बन्ध रखते थे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अतुल नासा ने रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि बीएन में मेगा जॉब फेयर फार्मेसी छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बीएन फार्मेसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेगा जॉब फेयर में 25 से अधिक कम्पनियां भाग ले रही है जो कि छात्रों के लिए स्वर्णिम अवसर है।
इस मौके पर सोविनियर का विमोचन भूपाल नोबल्स विष्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एनएन सिंह राठौड़ एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया। आईपीजीए के कोषाध्यक्ष डॉ. विजय भल्ला ने अपने भाषण में बताया कि 9 अप्रेल को नोएडा में विषाल जॉब फेयर का आयोजन किया जायेगा जिसमें आरएण्डडी एवं क्लीनिक रिसर्च में फार्मेसी के छात्रों का चयन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश के सभी बड़े अस्पतालों में फार्मासिस्ट द्वारा किये गये कार्यों से दवा का पूर्ण रूप से सही उपयोग होने के कारण लोगों के स्वास्थ्य को फायदा हो रहा है। आस्ट्रेलिया से आये डॉ. मुरे वुड ने छात्रों को आस्ट्रेलिया एवं इंग्लैण्ड में फार्मेसी एवं क्लीनिक्ल रिसर्च के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने फार्मेसी के नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रेक्टिस पर जोर दिया। इस मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. एनएन सिंह ने राजस्थान सरकार से महाराष्ट्र की तर्ज पर यहां भी सभी दवा की दुकानों पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता सुनिष्चित करने की अपील की है। उदयपुर चेप्टर के अध्यक्ष एवं फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह सारंगदेवोत ने धन्यवाद देते हुए आये 700 प्रतिभागी का आभार व्यक्त किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *