Header Banner

वरिष्ठ नागरिकों ने देखी फिल्म रूस्तम

BY — September 26, 2016

270905उदयपुर। उम्र के इस दौर में हर वरिष्ठजन की ईच्छा होती है कि वे भी मनोरंजन के साधनों का उपयोग करें लेकिन उन्हें थियेटर में ले जाने वाला कोई नहीं होता है। उनकी इच्छा मन में ही रह जाती है, लेकिन ऐसे में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग सेवा समिति परिसर में रूस्तम फिल्म को दिखाने की व्यवस्था की।

समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुन्दरलाल दक ने बताया कि समिति ने अपने वरिष्ठ नागरिक सदस्यों को साफ-सुथरी एवं मनोरंजक फिल्म रूस्तम दिखायी। सभी ने इस फिल्म का आनन्द लिया और रूस्तम की कहानी का पूरा समर्थन किया। डॉ. दक ने बताया कि समिति अपने सदस्यों को नवम्बर या जनवरी माह में अमृतसर की यात्रा कराने की व्यवस्था करेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply