बायोलोजिकल पार्क में पहुंचा सफेद बाघ ‘रामा’

BY — September 29, 2016

290906उदयपुर। उदयपुर सज्जनगढ़ बायालोजिकल पार्क में अंततोगत्वाग आज सफेद बाघ पहुंच ही गया। इसे वन अधिकारी चेन्न्ई स्थित अरिग्नर अन्ना जूलोजिकल पार्क से सहमति प्राप्त कर लेकर आए।

290907केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त होने पर जयपुर व जोधपुर चिड़ियाघर से दो भेड़िये लेकर लेकर उदयपुर से टीम 21 सितम्बवर को चेन्नई के लिये प्रस्थान किया। वहां दो भेड़ियो को अरिग्नर अन्ना जूलोजिकल पार्क के सुपुर्द कर सफेद बाघ रामा को लेकर 26 सितम्बड़र को वापस उदयपुर रवाना हो गई जो आज सुबह 8.30 बजे उदयपुर पहुंच गई। टीम के सदस्य डॉ. हिमांशु व्यास, लालसिंह पंवार, मांगीदास, अजित सिंह, शेलेन्द्र सिंह, मानाराम एवं चेन्नई से आये हेड केयर टेकर चैल्लईया का उदयपुर पहुंचते ही बायो पार्क में स्वागत किया गया तथा रामा को सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क स्थित बनाए गए एनक्लोजर में शिफ्ट किया। टीम का नेत्तृव कर रहे डॉ. हिमांशु व्यास ने बताया कि सफेद बाघ रामा को तीन सप्ताह तक क्वरेन्टाृइन में रखा जाएगा। इसे नये माहौल में ढालने में आसानी रहेगी। मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर ने टीम को बधाई दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *