घर-घर गूंजेगा सेवा और समरसता का संदेश

BY — September 29, 2016

विवेकानंद रथ पहुंचेंगे बस्तियों में
हिन्दू अध्यात्म एवं सेवा संगम-2016

290901उदयपुर। भारतीय सनातन संस्कृति के छह मूल्यों पर आधारित हिन्दू अध्यात्म एवं सेवा संगम-2016 का सेवा और समरसता का संदेष घर-घर पहुंचेगा। इसके लिए स्वामी विवेकानंद रथयात्राएं निकाली जाएंगी। संगम के कार्यकर्ता हर बस्ती-मोहल्ले में जाकर इस सेवा संगम का उद्देश्यन व सेवा-समरसता का भाव आमजन को समझाएंगे तथा उन्हें मेले में भागीदारी करने के लिए निमंत्रण भी देंगे।

उदयपुर में 10 से 13 नवम्बर तक बी.एन. विष्वविद्यालय मैदान में होने वाले हिन्दू अध्यात्म एवं सेवा संगम की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। प्रचार संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि तैयारियों के तहत राश्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख गुणवंत सिंह कोठारी ने यहां सेक्टर-4 स्थित विश्वत संवाद केन्द्र पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें जी-जान से संगम को सेवा और समरसता का नया पर्याय बनाने का आह्वान किया।
स्कूल-कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं : -अक्टूबर में पूरे माह स्कूल व कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। बैठक में कॉलेज कार्यक्रमों के संयोजक अनिल कोठारी ने बताया कि पोस्टर, विज्ञान प्रादर्श व अंतरमहाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारी अंतिम चरण में हैं। स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं के संयोजक सत्यप्रकाश मूंदड़ा ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए शहर को चार जोन में बांटा गया है। इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, तैराकी, साइकिल रेस, तीरंदाजी, सितोलिया, रुमाल झपट्टा आदि शामिल हैं। साहित्यिक, सांस्कृतिक, शास्त्रीय प्रतियोगिताएं भी होंगी जिनमें सम्पूर्ण वंदेमातरम् गायन, शास्त्रीय वादन, सुगम संगीत गायन, विचित्र वेशभूषा (मेले की छह थीम पर आधारित) शामिल हैं। इनके साथ समूह प्रतियोगिताएं, रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रतियोगिताएं तीन कक्षा वर्गों में होंगी। कल्याणजी-आनंदजी व बबला शाह आएंगे : संगम से पूर्व 8 नवम्बर को उदयपुर की फतहसागर की पाल पर वंदेमातरम् गायन का विहंगम कार्यक्रम होगा। संयोजक डॉ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि इसमें 50 हजार छात्र-छात्राएं सम्पूर्ण वंदेमातरम् गायन करेंगे। नगर निगम भी इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाएगा। कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे शुरू होगा। इसमें प्रसिद्ध संगीत समूह कल्याणजी-आनंदजी एवं बबला शाह देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी आने की सहमति प्रदान की है। फतहसागर की पाल के दोनों ओर नीमज माता पहाड़ी और मोती मगरी पर वनवासी बंधु तिरंगा लिए खड़े होंगे। 11.30 बजे सामूहिक वंदे मातरम् गायन होगा।
12 से विवेकानंद रथ यात्राएं : -संगम के सचिव हेमेन्द्र कुमार श्रीमाली ने बताया कि 12 से 23 अक्टूबर तक षहर में विवेकानंद रथयात्राएं निकाली जाएंगी। इसके लिए छह रथ तैयार किए जा रहे हैं। सुबह से अपराह्न तक ये रथ कॉलेज व स्कूलों में जाएंगे तथा शाम को शहर की विभिन्न बस्तियों में पहुंचेंगे। इन रथों के माध्यम से इस संगम का उद्देश्यर और महत्व आमजन को बताया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *