पेसिफिक में रसायन संगोष्ठी 2 से

BY — October 1, 2016

Seminar-1उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान में भौतिक विधियों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन रॉयल सोसायटी ऑफ केमेस्ट्री लंदन, रसायन एवं स्नात्तकोतर विभाग, पेसिफिक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 2 व 3 अक्टूबर को होगी।

संगोष्ठी अध्यक्ष प्रो. सुरेश सी. आमेटा एवं संगोष्ठी निर्देशक प्रो. हेमन्त कोठारी ने बताया कि संगोष्ठी में देश के ख्यातिनाम रसायनज्ञ एवं वैज्ञानिक भाग लेंगे जो व्याख्यानों से जटिल भौतिक विधियों को सरल तरीके से रसायनशास्त्रियों को समझाएंगे। इसमें प्रो. एके सिंह, आईआईटी मुम्बई, पूर्व कुलपति इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, जैव रासायनिक अध्ययन, एन एम आर व एक्सरे तकनीक पर और प्रो. जी. गोविल, टी आई एफ आर, मुम्बई व्याख्यान देंगे। प्रो. दीपा खुशलानी, मुम्बई संरचनात्मक अध्ययन की तकनीक के बारे में चर्चा करेंगी। राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला, पुणे के डॉ. एस. बागची, अवरक्त स्पेक्ट्रोस्कोपी पर व्याख्यान देंगे। वर्तमान परिदृश्य की समस्या जैसे प्रदूषित जल उपचार की नई तकनीकों पर डॉ. रक्षित आमेटा नई जानकारी एवं तकनीक बतलायेगें जो संगोष्ठी के सचिव भी हैं। इसमें देश भर से 100 प्रतिभागी विभिन्न राज्यों से भाग ले रहे हैं। उदयपुर में ऐसी संगोष्ठी पहली बार हो रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *