बच्चों ने गाया वंदे मातरम्

BY — October 8, 2016

स्कूलों में प्रतियोगिताएं जारी  
हिन्दू अध्यात्म एवं सेवा संगम-2016

P
P

उदयपुर। हिन्दू अध्यात्म एवं सेवा संगम के तहत स्कूलों में प्रतियोगिताओं का दौर जारी है। शनिवार को आलोक स्कूल सेक्टर-11 व आलोक स्कूल फतहपुरा में सस्वर सम्पूर्ण वंदेमातरम् गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।

स्कूली प्रतियोगिताओं के संयोजक सत्यप्रकाष मूंदड़ा ने बताया कि आलोक स्कूल के प्रशासक डॉ. प्रदीप कुमावत के मुख्य आतिथ्य में हुई इन प्रतियोगिताओं में उन्होंने कहा कि वन्दे मातरम गीत का गायन छात्रों ने देश प्रेम की भावना को जाग्रत करता है। उन्होंने बताया कि 8 नवम्बर को फतहसागर की पाल पर होने वाले वृहद सामूहिक वंदेमातरम् गायन कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस अवसर पर अरावली कॉलेज की डीन श्रीमती संगीता शर्मा ने कहा कि छात्रों को वन्दे मातरम् के अर्थ को ग्रहण करना इसकी सार्थकता होती है।
फतहपुरा में हुई प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका चन्द्रिका व रानू सिंघवी ने निभाई। प्रतियोगिता में एकल वन्दे मातरम गीत के परिणाम इस प्रकार रहे। प्रथम स्थान पर संस्कार नागदा (सेन्ट पॉल स्कूल), द्वितीय स्थान पर सोहिल अन्नास (सेन्ट पॉल स्कूल) व तृतीय स्थान पर मुस्कान तिवारी (राउमावि बड़गांव) रहे। समूह वंदेमातरम् गायन में प्रथम अंकुर एवं समूह (आलोक स्कूल फतहपुरा) व द्वितीय लीला नाथ एवं समूह (रा.उ.मा.वि. बड़गांव) रहे।
इसी तरह आलोक स्कूल हिरण मगरी सेक्टर-11 में हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आलोक सी. सै. स्कूल, हिरण मगरी, द्वितीय स्थान द स्कोलर्स एरिना, स्वामी नगर, तृतीय स्थान एसेंट इन्टरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया। निर्णायक उदयपुर के अमित माली, फिलिप ट्रयूबिन एवं गरिमा सोनी थे। इससे पूर्व शुक्रवार को आलोक स्कूल फतहपुरा में सुगम संगीत प्रतियोगिता हुई। इसमें डीपीएस उदयपुर के युग नागदा प्रथम, आलोक फतहपुरा की अमरज्योति द्वितीय तथा आलोक फतहपुरा की ही मीना कंवर तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं का दौर जारी रहेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *