Header Banner

सिन्धी समाज ने 700 दीयों से की महाआरती

BY — October 11, 2016

111003उदयपुर। सिन्धी समाज युवा सेवा संगठन द्वारा जवाहर नगर में आयोजित गरबा महोत्सव के अंतिम दिन समाज के सभी युवक-युवतियों ने जहां जमकर डाडिंया किया वहीं रात्रि को नाचानी परिवार की ओर से माताजी की 700 दीयों के साथ आरती की गई जिसमें सैकड़ों समाजजनों ने भाग लिया।

समाज की हर्षा नाचानी ने बताया कि समाज के सभी वर्ग के लोगों ने नवरात्रि के अंतिम दिन आज माताजी की जमकर भक्ति की एवं फिल्मी भजनों पर जमकर डांडिये खनकाये। उन्होंने बताया कि रात्रि 11.30 बजे 700 महिला-पुरूषों द्वारा की गई 700 दीयों की आरती देखते ही बन रही थी। आरती पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply