Header Banner

विद्यार्थियों को फ्रेंडशिप बैण्ड बांधकर किया स्वागत

BY — October 13, 2016

एमबीबीएस एवं बीडीएस के अकादमिक सत्र का आगाज

131003उदयपुर। भीलों का बेदला प्रतापपुरा स्थित पेसिफिक मेडीकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल एवं पेसिफिक डेन्टल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेन्टर के नए अकादमिक सत्र का गुरुवार से विधिवत आगाज हुआ।

इस दौरान नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार कुमकुम का टीका लगाकर एवं फ्रेंडशिप बैण्ड बांधकर स्वागत किया गया। नए अकादमिक सत्र की विधिवत शुरूआत के पहले दिन संस्थान के संस्थापक बीआर अग्रवाल, चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया और उन्हें कामयाब चिकित्सक बन समाज के हर वर्ग की सेवा करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर संस्थान के प्रेसिडेन्ट डॉ. डीपी अग्रवाल और पीएमसीएच के प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डॉ. एसएस सुराणा एवं पीडीसीआरसी के प्रिसिंपल डॉ. रवि कुमार ने कॉलेज के एमबीबीएस एवं बीडीएस सत्र 2016-17 के प्रथम वर्ष के इन विद्यार्थियों को संस्थान में मौजूद विश्वरस्तरीय तकनीकों और अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हें सामाजिक सरोकारो के निर्वहन की संस्थान की सनातन पंरपरा से भी रूबरू कराया। इस तीन दिवसीय ऑरियंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्ट्रेस मैनेजमेन्ट, मेडिकल एथिक्स एवं साफ्ट स्किल्स के बारे में जानकारी दी जाएगी।
131004क्रार्यक्रम के दौरान मेडिकल एवं डेन्टल कॉलेज के अनुभवी डीन, डायरेक्टर्स और विभागाध्यक्षों ने विधार्थियो को भरोसा जताया कि मेडिकल की पढाई पूरी करने के बाद वे ना केवल एक कुशल चिकित्सक बनेंगे बल्कि भगवान की तरह पूजे जाने वाले इस पेशे का और ज्यादा भरोसा आम नागरिकों में पैदा करेंगे। इस दौरान मेडिकल एवं डेन्टल कॉलेज के स्टाफ के अन्य सदस्य और नव आगन्तुक विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply