Header Banner

तीन दिवसीय ईवा-2016 आज से

BY — October 14, 2016

कल होगी मिस ईवा प्रतियोगिता

उदयपुर। अनुपम महिला क्लब द्वारा आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय मेले का आगाज 15 अक्टूबर से सहेली मार्ग स्थित फील्ड क्लब में होगा। मेले का उद्घाटन क्लब की वरिष्ठ सदस्याएं करेगी।

क्लब अध्यक्षा शीला तलेसरा ने बताया कि मेले में विभिन्न उत्पादों की 90 स्टॉलें लगेगी। महिला उद्यमियों का आना प्रारम्भ हो गया है। मेले में जयपुर, जोधपुर, चण्डीगढ़, कोलकाता, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अमृतसर, लखनउ सहित अनेक स्थानों से इस मेले में महिलाएं भाग लेगी। मेले में विभिन्न प्रकार के महिला परिधान, ज्वैलरी, बच्चों के वस्त्र, हेण्डीक्राफ्ट के आइटम, मेटल के फर्नीचर, वूलन गारमेन्ट्स सहित अनेक प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे।
उपाध्यक्ष नीना सिंघवी ने बताया कि प्रतिदिन मेला प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा। प्रथम दिन मेले में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुत होगी तथा 16 को सांय 7 बजे मिस ईवा-2016 एवं 17 को मिसेस करवाचौथ नामक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें भाग लेने वाली महिलाओं के लिए 15 को आयोजन स्थल पर फार्म उपलब्ध करवा दिये जाएंगे। मेले में आमजन की भागीदारी बढ़ाने हेतु 30 रूपयें का रेफल टिकिट रखा गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply