Header Banner

हिन्द जिंक के पवन कौशिक सम्मानित

BY — October 16, 2016

उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मान

161004उदयपुर। उदयपुर में आयोजित एक समारोह में उदयपुर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ने हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेशन पवन कौशिक को वंचित बच्चों के प्रति आम जनता में जागरूकता लाने तथा सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रम सखी व खुशी तथा ग्रामीण महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में सामाजिक व आर्थिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया है।

यह पुरस्कार उदयपुर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष वीपी राठी ने पवन कौशिक को प्रदान किया। यह सम्मान पवन कौशिक ने अपनी टीम के सदस्यों प्रद्युम्न  सोलंकी, मैत्रेयी सांखला, देविका गुप्ता एवं अंकिता दास के साथ ग्रहण किया। ज्ञातव्य रहे कि खुशी अभियान देश के साथ विदेशों में भी कई संस्थाओं से जुड़ चुका है। कौशिक ने बताया कि भारत के विकास के लिए ग्रामीण बच्चों और ग्रामीण महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ना होगा। इसलिए इनकी शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सुपोषण पर ध्यान देना अति आवश्य क है ताकि विश्वा में भारत की स्थिति को सुदृढ़ बनाया जा सके। हाल ही में पवन कौशिक को सामाजिक सरोकारों के लिए शान-ए-राजस्थान, पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ने जनसम्पर्क उत्कृष्टता पुरस्कार, लेकसिटी प्रेस क्लब ने उदयपुर रत्न अवार्ड, टाइम्स ऑफ इण्डिया, रोटरी इण्टरनेशनल मेवाड़ आईस अवार्ड तथा इण्डिया टूडे -विजनरी ऑफ राजस्थान से सम्मानित किया जा चुका है।
इसी के तहत अभी हाल ही में उदयपुर के बेड़वास गांव की कच्ची बस्ती में बच्चों में जागरूकता के लिए खुशी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बस्ती के लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया। ऐसी ही कार्यशाला के लिए स्कूलों से सम्पर्क किया जा रहा है और नवम्बर में कार्यशाला होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply