सखी क्लब मितवा सोसायटी का शपथ ग्रहण

BY — October 17, 2016

171008उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसायटी का वर्ष 2016-17 का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़ी स्थित रॉयल रिट्रीट रिसोर्ट में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रानू शर्मा एवं विशिष्ठ अतिथि मधु सरीन थी।

इस अवसर पर रानू शर्मा ने कहा कि क्लब को महिला सशक्तिकरण पर अधिकाधिक कार्य कर महिलाओं को अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना चाहिये। उन्होेंने कहा कि क्लब को बालिका स्कूल में जा कर बालिकाओं को भी इस सन्दर्भ में जागरूक करना चाहिये।
विशिठ अतिथि मधु सरीन ने कहा कि क्लब को गांवों में जा कर बालिका शिक्षा के उत्थान के लिये कार्य करना चाहिये। इस अवसर पर अतिथियों के हाथों क्लब की बुलेटिन का संपादक मधु खमेसरा ने विमोचन कराया। क्लब की संरक्षिका कविता मोदी ने क्लब के गठन एंव उसके द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। जया इसरानी ने क्लब द्वारा गत वर्ष के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी दी।
इस अवसर पर क्लब की संरक्षिका कविता मोदी, नव निर्वाचित अध्यक्ष संध्या नाहर, सचिव शिल्पी गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनीता मोदी,संपादक मधु खमेसरा सहित कार्यकारिणी ने शपथग्रहण की। अध्यक्ष संध्या नाहर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस सत्र के दौरान किये जाने वाले कार्यो की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर अनिता सिंघवी, निधि कुमठ, मीना खमेसरा, उषा सिसोदिया, रीना माण्डावत, तोशी कालरा, शबाना मियांजी, रंजना चौहान, अंतिमा काबरा सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी। समारोह में 7 नयी सदस्याओं को भी शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम का संचालन माघुरी तलेसरा ने किया अंत में धन्यवाद सचिव शिल्पी गुप्ता ने ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *