विस क्षेत्र की दें तथ्यात्मक जानकारी

BY — October 25, 2016

देहात जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक

251001उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारीणी की अक्टूबर की बैठक देहात कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष लाल सिंह झाला की अध्यक्षता एवं प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी शंकर यादव के मुख्य आथित्य में हुई।

प्रवक्ता हेमंत श्रीमाली ने बताया कि बैठक में प्रभारी शंकर यादव द्वारा हाल ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी परिपत्र का हवाला देते हुए पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की तथ्यात्मक जानकारी लिखित में देने के निर्देश दिये साथ ही यादव द्वारा निष्क्रिय पार्टी पदाधिकारियों की सूची भी ब्लॉक अध्यक्षों एवं जिलाध्यक्ष से प्रतिमाह देने की जानकारी दी। यादव ने अगले माह के पहले सप्ताह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सप्रभारी मिर्जा इरशाद बेग के सम्भाग के संभावित दौरे के तहत 1 दिन के लिए उदयपुर जिला कांग्रेस के तय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि मिर्जा बेग द्वारा 1 दिन के उदयपुर प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों तथा वरिष्ठ नेताओं के साथ जनप्रतिनिधियों एवं अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग की जमिनी हकीकत जानी जायेगी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर आगामी चुनाव की व्यूह रचना तैयार की जायेगी।
जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने मतदाता सुची पुनिरिक्षण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व में पार्टी द्वारा नियुक्त बी.एल.ए. की सुची को देखकर निष्क्रिय बी.एल.ए. को हटाकर उनकी जगह किसी अन्य कार्यकर्ता को नियुक्त कर सकते है। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों से जनवरी माह तक जुड़ने वाले नामों की सुची बुथ पर रहकर जुड़ाने का आह्वान किया।
खेरवाड़ा के पूर्व विधायक विद्यासागर अहारी एवं देहात कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भूमि विकास बैक के पूर्व अध्यक्ष गणेश लाल शर्मा काका के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में प्रदेश महासिचव जगदीश राज श्रीमाली, मांगीलाल गरासिया, विधायक हीरालाल दरांगी, पूर्व विधायक दयाराम परमार, बसन्ती देवी मीणा, त्रिलोक पूर्बिया, सचिव किशन वाधवानी, देवेन्द्रसिंह शक्तावत, प्रतापसिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष कौशल नागदा सहित सभी पार्टीपदाधिकारी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *