सेंट एन्थोनीज़ को वेस्टजॉन हैण्डबाल प्रतियोगिता में उपविजेता

BY — October 26, 2016

261002उदयपुर। सीबीएसई 14 वर्षीय छात्रा वेस्ट जोन हैण्डबॉल प्रतियोगिता में सेंट एन्थोनीज़ की टीम उपविजेता रही। विद्यालय की टीम ने एक के बाद एक विभिन्न राज्यों की टीमों को पराजित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टीम के प्रशिक्षक वीरेन्द्रसिंह रावत ने बताया कि सेमीफाइनल में सेंट एन्थोनीज़ का मैच सेंट पॉल, जावरा (रतलाम) के साथ खेला गया जिसमें विद्यालय ने 2-0 की बढ़त से सेंट पॉल को पराजित कर फाइलन में प्रवेश किया। टीम में संजना यादव, कशिश अहारी, वैष्णेवी तिवारी, जानवी जैन, विधि मीणा, यक्षिता मीणा, मोरिषा सिंह, आरूषि मीणा शमिल थे।
वैष्णावी तिवारी को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेन्ट के खिताब से नवाजा गया। दूसरी तरफ सीबीएसई 14 वर्षीय छात्रा वेस्ट जोन हैण्डबॉल प्रतियोगिता सेंट एन्थोनीज़ की  छात्र की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम में रौनक जैन, राघवेन्द्र सिंह चुण्डावत, दिव्यराज सिंह राठौड़, हर्षिल मेनारिया, विनय माली, वरूण तंवर, शिवम कुमार, दिव्य प्रताप सिंह, जयेश डांगोरिया शामिल थे। टीम को प्रशिक्षण विद्यालय के शरिरीक षिक्षक वीरेन्द्र सिंह रावत तथा पूजा देवानी द्वारा दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसुज़ा ने सभी खिलाडियों को बधाई दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *