Header Banner

धन्वन्तरि एप : देशी इलाज का गूगल लांच

BY — October 27, 2016

dhanvantriउदयपुर। सिर्फ एलोपैथी ही चिकित्सा प्रणाली नहीं है, अन्यत्र विकल्प भी हैं जिनका दुष्प्रभाव भी कम एवं जड़ से बीमारी ठीक भी होती हैं, लेकिन उनका ज्ञान एवं पता नहीं होता  न ही उनकी विश्वनीयता का ज्ञान होता है।

इस हेतु स्वास्थ्य सेतु ने देसी इलाज करने वालों की डारेक्टरी बनाई है जो मोबाइल एप के रूप में है। इसमें सभी परम्परागत इलाज करने वालो के पते फोन नंबर, किसका इलाज करते हैं, कितना अनुभव है, क्या प्रोफ़ेसनली क्वालिफाइड है, आदि की जानकारी उपलब्ध हैं। अनेक मामलो में परम्परागत उपचार पद्धति भी उपादेय हैं। कई उपचारक अपनी निस्वार्थ भाव से सेवाए दे रहे हैं जो की लाभदायक हैंण् हमें जरूरत पड़ने पर उनकी सूचना नहीं होती हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए यह एप तैयार की गयी है। इसका उद्देश्य इन वैकल्पिक इलाज करने वालों का पता उपलब्ध करा अच्छे स्वास्थ्य के अवसर प्रदान कराना है। जो भी इसमें स्वयं या किसी का नाम जुडवाना चाहें वे इस नंबर पर व्हाट्स एप या काल करें। स्वास्थ्य सेतु परम्परागत चिकित्सा पद्धति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए काम करता है। योग केंद्र आदि प्रकल्पों का संचालन कर रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply