धानमंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन

BY — October 28, 2016

281003उदयपुर। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने शुक्रवार को शहर के धानमण्ड़ी क्षेत्र में 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का पट्टिका अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।

281004उन्होंने चिकित्सालय के चिकित्सक कक्ष सहित विभिन्न कक्षों और परिसर का अवलोकन किया और इसे क्षेत्रवासियों के उपयोगी बताया। इस अवसर पर गृहमंत्री ने अपने रक्तचाप की जांच भी करवाई। इस अवसर पर महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, प्रमोद सामर, कुंतीलाल जैन, चंचल अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता मुनीम चन्द्र मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव टांक सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं चिकित्सा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *