Header Banner

तीन हजार गांव अकालमुक्त करेगा बीजेएस

BY — November 12, 2016

फत्तावत राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत 

121101उदयपुर। भारतीय जैन संघटना का राष्ट्रीय अधिवेशन चैन्नई में आयोजित हुआ जिसमें भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर की उपस्थिति में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष शांतिलाल मूथा ने घोषणा की कि दो वर्षो में प्रख्यात अभिनेता आमिर खान के पानी फाउण्डेशन के साथ मिलकर तीन हजार गांवों को पानी की समस्या से निजात दिलाकर अकाल मुक्त करने का लक्ष्य रखा जाएगा।

साथ ही  दो वर्षो में संगठन के योगदान से 45 लाख विद्यार्थियों को मूल्यपरक शिक्षा प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर दो वर्षों के लिए प्रफुल्ल पारक के नेतृत्व में 21 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली जिसमें राजस्थान से उदयपुर के समाजसेवी राजकुमार फत्तावत को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। अधिवेशन में यूएसए के प्रेम जैन, इनमा ग्रुप के वल्लभभाई भंसाली, जीतो अपेक्सय के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र बलदोटा, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश दादा जैन आदि ने भी सम्बोधित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply