महिलाओं के प्रति समाज अपना नजरिया बदले : रजनीबाला

BY — November 17, 2016

महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा पर कार्यशाला

171102उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक प्रबंध अध्ययन संस्थान की ओर से गुरूवार को प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा पर कार्यशाला में मुख्य वक्ता अधिवक्ता रजनी बाला ने छात्र छात्राओं का आव्हान किया कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस तथा सरकार के साथ साथ आमजन की भी है। जब तक समाज अपना नजरिया नहीं बदलेगा तब तक इसकी जिम्मेदारी में अपना अहम भूमिका नहीं निभायेगा तब तक समाज में महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन नहीं आ सकता।

आज हम सभी महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान एवं आदर की रक्षा का संकल्प करें। महिलाएं हर संघर्ष में आगे रही चाहे व आजादी की लडाई हो या आत्म सम्मान की रक्षा का। अध्यक्षता करते हुए महिला सलाह एवं सुरक्षा केन्द्र के प्रभारी नेहा मेनारिया ने कहा कि वर्तमान समय में महिला सशक्तिकरा के लिए जो कार्य किए जा रहे है, वे सराहनीय हैं। परन्तु इस कार्यों के साथ साथ इन बातों पर भी ध्यान देना होगा कि अभी भी ऐसे कई मुद्दे है जैसे बाल विवाह, दहेज हत्या, कार्य स्थल पर दुर्व्यवहार व शारीरिक व मानसिक शोषण पर सुधार की आवश्यकता है। विशिष्ट् अतिथि बंधु जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष वैभव चाष्टा थे। कार्यशाला के प्रारंभ में प्रो. एनएस राव ने स्वागत किया। संचालन डॉ. हीना खान ने किया जबकि धन्यवाद डॉ. नीरू राठौड़ ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *