उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस कर्मियों को पुरस्कार

BY — November 18, 2016

181102उदयपुर। वर्ष भर किये गये निरन्तर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए पुलिस लाइन में विशेष पुरस्कार एवं सम्मान समारोह हुआ जिसमें पुलिस उदयपुर के 66 पुलिस कर्मियों को अपने द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

इन पुलिस कर्मियों द्वारा जिले में हुई अत्यंत निर्मम घटना जिसमें थाना प्रतापनगर की वृद्धा के पेर काट कर कडीयां लूटना, फतहनगर थाना क्षेत्र में वृद्ध की हत्या की घटना, हिरणमगरी थाना क्षे़त्र में प्राचीन मूर्तियों की चोरी की घटना, भीण्डर थाना क्षेत्र में महिला के पैर काट कडि़यां चुराने वाली घटना व जिले में हुई संगीन अन्य वारदातों को अति अल्प समय में ही खुलासा करने में अपनी अहम भुमीका निभाई एवं इसी के साथ जिला पुलिस उदयपुर में तैनात महिला पुलिस दुपहिया वाहन गश्तीि दल के सदस्यों द्वारा दी जा रही सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण प्रदान करने की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अब्दुल रहमान संचित निरीक्षक पुलिस लाईन उदयपुर को विषेष सम्मान के साथ सम्मानित किया गया।
181103उदयपुर रेंज में उदयपुर के 138 अधिकारीयों एवं जवानों को उनकी विशिष्ट एवं बेदाग सेवा के लिए 17 पुलिस कर्मियों को सर्वोत्तम 74 पुलिस कर्मियों को अति-उत्तम एवं 47 पुलिस कर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किये गये।
मेवाड़ भील कोर व जिला पुलिस की सम्मिलित परेड टुकडियों की परेड की सलामी आनंद श्रीवास्तव महानिरीक्षक ने ली। परेड का नेतृत्व मेवाड़ भील कोर के कम्पनी कमाण्डर सतपाल सिंह ने किया। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने स्वागत उद्बोधन में पुलिस द्वारा हासिल उपलब्धियों को रेखंकित किया तथा महानिरीक्षक ने संबोधित करते हुए पुरस्कृत हुए अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी व अन्य जवानों को भी उनसे प्रेरणा लेकर बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। सम्मानित एवं पुरस्कृत हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया। संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रषील ठाकुर ने भी सम्मानित एवं पुरस्कृत अधिकारियों एवं कर्मचारयों एवं उनके के परिवार के सदस्यों को बधाई दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *