Header Banner

स्वच्छ भारत बनाने का संदेश देने हेतु कलेक्टर ने चलायी साइकिल

BY — November 21, 2016

राउण्ड टेबल इण्डिया एवं लेडिज सर्किल इण्डिया का आयोजन

211103उदयपुर। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रहे तीन दिवसीय लेकसिटी फेस्टीवल के तहत राउण्ड टेबल इण्डिया एंव लेडिज सर्किल इण्डिया द्वारा फेस्टिवल के दूसरे दिन आज रविवार को रात्रि साढ़े नौ बजे अनन्ता हॉस्पिटल एवं कर्नाटका बैंक के सहयोग से शहरवासियों के लिए साईकिलिंग रैली का आयोजन किया गया।

जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता ने  स्वच्छ भारत का संदेश देने हेतु स्वंय साईकिल चलाकर सभी को इस ओर प्रेरित करने का कार्य किया। एरिया चेयरमैन दीपक भंसाली ने बताया कि रैली में 110 युवाओं ने रैली में भाग लिया रैली रानी रोड़ होती महाकालेश्वर मंदिर, पीपी सिंघल मार्ग होती हुई मुबंइया बाजार स्थित पुलिस टावर के वहां जाकर सम्पन्न हुई। रैली के प्रथम तीन विजेताओं को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply