Header Banner

पतंजलि कार्यकताओं ने कतार में लगे लोगों को दिए बिस्किट, पानी

BY — November 22, 2016

221103उदयपुर। बाबा रामदेव के निर्देशानुसार उदयपुर के विभिन्न बैंकों के बाहर लगी कतारों में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति उदयपुर के कार्यकताओं ने लोगों को पतंजलि के बिस्किट वितरित किये एवं पानी पिला कर सेवाएं प्रदान की।

योग प्रचारिका अनिता पालीवाल ने बताया कि मुख्य जिला संयोजक महेश जेठा के निर्देशन में शहर के लगभग सभी बैंकों में लाइन में लेगे लोगों के लिए ये व्यवस्था की गयी हैं। उन्होंने कहा कि पतंजलि के कार्यकर्ता द्वारा नोटबंदी के समर्थन में और बैंकिंग लेन-देन में आम नागरिकों के लिए व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए सदैव तत्पर हैं। इस अवसर पर जीवनलाल, उमेश श्रीमाली, गिरिराज, उषा शर्मा, मोहनसिंह शक्तावत समेत सभी कार्यकताओं सेवाएं दी। पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष मुकेश पाठक ने सभी के कार्य की सराहना की एवं साधुवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply