शहीदों के सम्मान में सांस्‍कृतिक संध्या 26 को

BY — November 22, 2016

advocateउदयपुर। बार एसोसिएशन की ओर से भारतीय सेना के सम्मान में 26 नवम्बषर को महाकालेश्वसर गार्डन-बी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिवक्ताओं द्वारा विभिन्न देश भक्ति गीतों के माध्यम से देश के बहादुर सैनिकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति गोविन्द माथुर, गोपाल कृष्ण व्यास, पुष्पेन्द्र सिंह भाटी एवं गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया, मेयर चंद सिंह कोठारी, नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, सांसद अर्जुन मीणा, चित्तौडगढ सांसद सीपी जोशी सहित अन्य कई गणमान्य अतिथि एवं न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। विजेता एवं उपविजेता टीमों को क्रमशः 11, 5 एवं 3 हजार रुपए का पारितोषिक दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय में नवनियुक्त न्यायाधिपति पुष्पेन्द्र सिंह भाटी का सम्मान भी किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *