नोटबंदी से परेशानी पर कांग्रेस का जनाक्रोश मार्च

BY — November 24, 2016

241105उदयपुर। उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 1000 व 500 रू. की नोटबंदी के कारण देश-प्रदेश में लोगों को हो रही परेशानी को लेकर आज गुरुवार को सुबह 11 बजे अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं लालसिंह झाला के नेतृत्व में ‘जन आक्रोश मार्च’ निकाला गया। मार्च टाउनहॉल से प्रारम्भ होकर उदयपुर जिला मुख्यालय पहुंचा, जहां विरोध प्रदर्शन कर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) को ज्ञापन देकर जनता को राहत दिलाने की मांग की गई।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि जिलाधीश कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उदयपुर प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव शंकर यादव ने कहा कि 16 दिनों से देश की जनता भाजपा सरकार द्वारा उत्पन्न किये गये आर्थिक संकट से जूझ रही है। लोगों को अपने ही पैसे प्राप्त करने के लिए लम्बी लम्बी कतारों में घण्टों व दिनों तक खडा रहना पड़ रहा है। सरकार के इस अदूरदर्शी व अपरिपक्त कदम ने देश के समस्त नागरिकों के समक्ष परेशानियां खड़ी कर दी है। किसानों व ग्रामीण आबादी के उपर इस नोटबन्दी का गहरा व विपरीत प्रभाव पड़ा है।
241106शहर प्रभारी एवं प्रदेश सचिव सुमित्रा जैन ने कहा कि सम्पूर्ण व्यापार व उत्पादन ठप्प हो गया है। श्रमिक बेरोजगार है, जनता की बचत को काला धन करार दिया जा रहा है। सरकार के इस असंवेदनशील निर्णय के परिणामस्वरूप अवसादग्रस्त होकर लोग मर रहे है। मंहगाई आसमान को छू रही है। शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला ने संबोधन में कहा कि कांग्रेस कालाधन, आतंकवाद में इस्तेमाल होने वाला पैसा व नकली नोटों पर प्रतिबंध लगाये जाने के पक्ष में है। परन्तु जिस प्रकार से देश की पूरी आबादी पर नोटबन्दी लागू कर दुविधा में डाला है। उसमें उचित प्रक्रिया नही अपनाया जाना निंदनीय है। सरकार द्वारा इस निर्णय से किसान, व्यापारी सभी परेशान है परन्तु प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता की परेशानियों को संज्ञान में लेना तक उचित नही समझा।
इस अवसर पर नीलिमा सुखाडिया, गणेश डागलिया, शराफत खान, दरियाव सिंह चुण्डावत, रियाज हुसैन, शंकर चंदेल, सद्दाम हुसैन, शोएब हुसैन, राधाकृष्ण मेहरा, रविन्द्र पाल सिंह कप्पू, उदय पुरोहित सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन गणेश राजोरा ने किया व धन्यवाद देवेन्द्रसिंह शक्तावत ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *